केयर इंडिया की स्टेट टीम पहुंची नैयाडीह गांव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक कटोरिया : कटोरिया प्रखंड में गृह प्रसव की बढ़ती प्रतिशत को केयर इंडिया ने गंभीरता से लिया है. केयर इंडिया की दो सदस्यीय स्टेट टीम ने दामोदरा पंचायत के नैयाडीह गांव का दौरा किया. टीम में केयर इंडिया की स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डाॅ सुलोचना व डा सरवर […]
विज्ञापन
संस्थागत प्रसव के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
कटोरिया : कटोरिया प्रखंड में गृह प्रसव की बढ़ती प्रतिशत को केयर इंडिया ने गंभीरता से लिया है. केयर इंडिया की दो सदस्यीय स्टेट टीम ने दामोदरा पंचायत के नैयाडीह गांव का दौरा किया. टीम में केयर इंडिया की स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डाॅ सुलोचना व डा सरवर अली शामिल थे. इस क्रम में टीम ने हाल के दिनों में गृह प्रसव कराने वाली तीन महिलाओं के घर जाकर उनसे प्रसव के लिए अस्पताल नहीं जाने का कारण भी पूछा. इसमें राजेश किस्कू की पत्नी रिंकी देवी, मोहन किस्कू की पत्नी सुनिता किस्कू व मुकेश किस्कू की पत्नी रीना मुर्मू शामिल हैं. जांच के क्रम में कुछ महिलाओं ने गांव से अस्पताल तक गर्भवती महिला को ले जाने में नदी के कारण दिक्कत को गिनायी.
तो कुछ ने कहा कि रेफरल अस्पताल में मरीजों के प्रति एएनएम व स्वास्थ्यकर्मियों का व्यवहार सही नहीं रहता. प्रसव के दौरान अवैध वसूली की बात भी सामने आयी. स्टेट टीम ने गांव के प्रधान हरि किस्कू, आशा कार्यकर्ता अल्का सोनी, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका के साथ-साथ महिला-पुरुषों के साथ बैठक की. साथ ही उन्हें संस्थागत प्रसव से होने वाले फायदे एवं गृह प्रसव में होने वाली खतरों के बारे में
विस्तारपूर्वक जानकारी दी. नैयाडीह में दौरा के बाद स्टेट टीम ने रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ योगेंद्र प्रसाद मंडल एवं स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी के साथ बैठक की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्टेट टीम को अस्पताल में बेहतर सेवा देने का भरोसा दिया. इस मौके पर केयर इंडिया के फैशिलिटी ऑफिसर डा तौशिफ, ब्लॉक मैनेजर राजेश वर्मा आदि मौजूद थे. केयर इंडिया की स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डाॅ सुलोचना ने कहा कि अब प्रत्येक महीना टीम द्वारा कटोरिया प्रखंड का दौरा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




