शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, आधा दर्जन नामजद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

धोरैया : शादी की नियत से लड़की के अपहरण मामले में घसिया ग्राम निवासी लड़की के पिता ने धोरैया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र के चाड़ा महेशलिट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र मंडल उर्फ छोटू, अजीत कुमार, आनंदी मंडल, धर्मेंद्र की मां, भाई व भाभी को […]
विज्ञापन
धोरैया : शादी की नियत से लड़की के अपहरण मामले में घसिया ग्राम निवासी लड़की के पिता ने धोरैया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में भागलपुर जिला के सजौर थाना क्षेत्र के चाड़ा महेशलिट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र मंडल उर्फ छोटू, अजीत कुमार, आनंदी मंडल, धर्मेंद्र की मां, भाई व भाभी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. सूचक ने कहा है कि उसकी नावालिक पुत्री गत 11 मई को दिन में धोरैया बाजार के लिये निकली थी, जो वापस घर नहीं आयी. काफी खोजबीन के बाद भी कोई अता पता नहीं चला. कहा गया है कि साजिश के तहत शादी की नियत से आरोपियों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. थानाध्यक्ष शोएब आलम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




