शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

बौंसी : शराब पीकर हंगामा मचाने व मारपीट के आरोप में एक युवक को बौंसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. रविवार की देर शाम पनिया गांव का अंबेदकर मंडल शराब के नशे मे धुत्त होकर बौंसी बस पड़ाव पर बस मालिक से अभद्र व्यवहार करने लगा. बस संचालक महोदव यादव ने मौके पर […]
बौंसी : शराब पीकर हंगामा मचाने व मारपीट के आरोप में एक युवक को बौंसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. रविवार की देर शाम पनिया गांव का अंबेदकर मंडल शराब के नशे मे धुत्त होकर बौंसी बस पड़ाव पर बस मालिक से अभद्र व्यवहार करने लगा. बस संचालक महोदव यादव ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी. पुलिस कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद उत्पाती को पकड़ कर थाना लाया गया. जहां ब्रेथएनालाईजर से जांच के बाद भारी मात्रा में शराब की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




