बांका के पेशराहा में टावर फूंका, ले भागे बैटरी व तेल

Published at :22 May 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
बांका के पेशराहा में टावर फूंका, ले भागे बैटरी व तेल

नक्सली घटना होने की आशंका, रिपोर्ट दर्ज कटोरिया (बांका) : सूईया थाना व बेलहर थाना के बॉर्डर पर बजरा गांव स्थित पेशराहा में मोबाइल टावर में 20 मई की रात अज्ञात असामाजिक व आपराधिक तत्वों ने मोबाइल टावर में आग लगा दिया. साथ ही 13 बैटरी व तेल आदि लेकर फरार हो गये. सोलर प्लेट […]

विज्ञापन

नक्सली घटना होने की आशंका, रिपोर्ट दर्ज

कटोरिया (बांका) : सूईया थाना व बेलहर थाना के बॉर्डर पर बजरा गांव स्थित पेशराहा में मोबाइल टावर में 20 मई की रात अज्ञात असामाजिक व आपराधिक तत्वों ने मोबाइल टावर में आग लगा दिया. साथ ही 13 बैटरी व तेल आदि लेकर फरार हो गये. सोलर प्लेट व टावर कैंपस में तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया गया है. स्थानीय लोगों की मानें तो यह घटना नक्सली वारदात है. लेकिन, पुलिस ने इस घटना को असामाजिक तत्वों की ओर से की गयी कार्रवाई बताया है. मोबाइल टावर में एयरटेल व जीओ कंपनी की महंगी मशीन लगी हुई थी. वारदात में कंपनी को लगभग एक करोड़ से भी अधिक की क्षति पहुंची है.
बांका के पेशराहा…
घटना की सूचना के बाद सूईया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा दल-बल के साथ पेशराहा गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस ने इस घटना को नक्सली घटना मानने से इनकार किया है. एयरटेल के टेक्निशियन दीपक कुमार सिंह ग्राम अठमाहा थाना अमरपुर के बयान पर अज्ञात असामाजिक व आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सूईया थाना में आवेदन दिया गया है. चूंकि घटनास्थल बेलहर थाना क्षेत्र में है. इसलिए पुलिस ने आवेदन को आगे की कार्रवाई के लिए बेलहर थाना भेज दिया है. टेक्निशियन ने बताया कि गत 20 मई की रात में बजरा स्थित पेशराहा टावर वन डाउन कर दिया गया. टावर के गार्ड रामरतन यादव से पता चला कि टावर में आग लग गयी है. टावर के 13 बैटरी व डीजल की चोरी हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन