विवादित जमीन पर दोनों पक्ष का दावा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

मामले को लेकर एमएलसी एवं पूर्व विधायक सहित आठ अन्य भू-माफिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. बाराहाट : एमएलसी मनोज यादव एवं पूर्व विधायक संजय यादव के खिलाफ जबरन जमीन को जोत आबाद करने के खरबा गांव के बब्बू चौधरी द्वारा लगाये गये आरोप में ग्रामीणों का अलग-अलग बयान आ रहा है. ग्रामीणों ने […]
विज्ञापन
मामले को लेकर एमएलसी एवं पूर्व विधायक सहित आठ अन्य भू-माफिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बाराहाट : एमएलसी मनोज यादव एवं पूर्व विधायक संजय यादव के खिलाफ जबरन जमीन को जोत आबाद करने के खरबा गांव के बब्बू चौधरी द्वारा लगाये गये आरोप में ग्रामीणों का अलग-अलग बयान आ रहा है. ग्रामीणों ने बताया है कि उक्त विवादित जमीन पर वर्तमान समय में मंदार ककरिया गांव के हीरा झा का कब्जा हैं, जो कई वर्षों से उक्त जमीन को जोत आबाद करते आ रहे हैं. हीरा झा के मुताबिक विवादित कुल 40 एकड़ जमीन उनके दादा द्वारिका झा को पंजवारा स्टेट के जमीनदार भूपेंद्र सिंह द्वारा वर्ष 1905 में कबूलित से प्राप्त हुई है. इस मामले में उभय पक्ष से लंबे समय से विवाद भी चला आ रहा है.
उन्होंने बताया है कि उनके पास जमीनदार द्वारा कबूलित की रसीद, लगान रसीद आदि भी मौजूद है. स्थानीय अधिकारी को सभी कागजात प्रस्तुत भी किये गये हैं. बावजूद उभय पक्ष इस जमीन पर अपना दावा करते आ रहे हैं. उन्होंने एमएलसी मनोज यादव द्वारा खेत को जोत आबाद करने के आरोप को भी निराधार बताया है. उधर बब्बु चौधरी के ससुराल वालों ने बताया कि उक्त विवादित जमीन पर उनके पूर्वजों का है और उनके पास उनका कागजात भी है. जिसे एमएलसी और उनके सहयोगियों द्वारा जबरन खेतों में फसल बुआई की जाती है. बब्बु चौधरी मूल रूप से मुंगेर के निवासी है. जिनके पूर्वज खरबा गांव में आकर बस गये हैं.
बब्बु चौधरी के चचेरे ससुर सचिंद्र प्रसाद राय ने बताया कि बब्बु चौधरी के पूर्वजों को उक्त 40 एकड़ जमीन जमीनदारों द्वारा निलामी में प्राप्त हुई है. जिसमें से उन्होंने 30 बीघा जमीन की बिक्री भी की है. बब्बु चौधरी की शादी खरबा गांव के राजेंद्र राय की दुसरी बेटी से हुई है. वर्तमान समय में यह परिवार कोलकाता में रह रहे हैं. विवादित जमीन की पैरवी करने हाल के दिनों में गांव पहुंचे हैं और इस मामले की शिकायत उन्होंने डीआइजी भागलपुर से की थी. जिसके बाद डीआइजी के निर्देश पर एसपी ने कार्रवाई की है. आवेदक ने बांका थाना में इस मामले को लेकर एमएलसी एवं पूर्व विधायक सहित आठ अन्य भू-माफिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस कर रही है मामले की जांच : शनिवार को बांका थाना में दर्ज प्राथमिकी को बाराहाट थाना में स्थानांतरित कर दिया गया है. बाराहाट पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. उधर इस संबंध में एसपी राजीव रंजन ने बताया है कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस की कार्रवाई जारी है. मामले की जांच की जा रही है. कानून अपना काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




