इधर खेत की रखवाली कर रहे किसान की चाकू घोंप कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

रजौन : रजौन थाना क्षेत्र के महगामा बहियार स्थित बासा पर 60 वर्षीय किसान की अपराधियों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. मृतक केश्वरी प्रसाद सिंह महगामा गांव का रहनेवाला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. बाद में शव […]
विज्ञापन
रजौन : रजौन थाना क्षेत्र के महगामा बहियार स्थित बासा पर 60 वर्षीय किसान की अपराधियों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. मृतक केश्वरी प्रसाद सिंह महगामा गांव का रहनेवाला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. इस बावत मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने रजौन थाने में
इधर खेत की…
आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा जा रहा है कि मृतक महगामा गांव के ही निरंजन सिंह के खेत पर बने बासा पर रह कर फसल आदि की रखवाली करता था. वह बासा पर ही ज्यादा समय व्यतीत करता था और घर कम ही आया जाया करता था. शनिवार को मृतक के घर में किसी ने केश्वरी की हत्या की सूचना दी.
हालांकि हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति थोड़ा मंदबुद्धि थे. ऐसी स्थिति में उसकी हत्या क्यों और किसने की, पुलिस हरेक बिंदुओं पर जांच करे. स्थानीय पुलिस ने बासा मालिक सहित मृतक के घरवालों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




