लकड़ी में जबरन हिस्सा मांगने के विवाद में हुई मारपीट

Published at :19 May 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी में जबरन हिस्सा मांगने के विवाद में हुई मारपीट

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत धनौछी गांव में कटे पेड़ की लकड़ी में जबरन हिस्सा मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में दो चचेरा भाई जख्मी हो गये. जख्मी पप्पू यादव (33वर्ष) व उसका चचेरा भाई राजेंद्र यादव (32वर्ष) का प्राथमिक उपचार रेफरल […]

विज्ञापन

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत धनौछी गांव में कटे पेड़ की लकड़ी में जबरन हिस्सा मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में दो चचेरा भाई जख्मी हो गये. जख्मी पप्पू यादव (33वर्ष) व उसका चचेरा भाई राजेंद्र यादव (32वर्ष) का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डा नरेश प्रसाद द्वारा किया गया.

घटना के संबंध में जख्मी पप्पू यादव ने गांव के ही मुरारी यादव, हुलो यादव, पारो यादव, मटरू यादव, विजय यादव, जुगल यादव, भुखन यादव, टोपलाल यादव सहित सोलह लोगों के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस को दिये आवेदन में पप्पू यादव ने बताया है कि उसने अपनी निजी जमीन पर स्थित कुरूम का पेड़ कटवाया था. उक्त पेड़ की लकड़ी का कुछ हिस्सा जबरन मुरारी यादव सहित अन्य लोग उठाने लगे. रोकने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. बचाने दौड़े चचेरा भाई राजेंद्र यादव के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन