आंधी से सड़क पर गिरा बिजली का पोल

कटोरिया : प्रखंड के मालबथान-जमदाहा मार्ग पर जमदाहा पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव के निकट दो दिनों पहले आयी तेज आंधी के कारण बिजली का पोल सड़क पर ही गिर गया है. सड़क पर पोल गिरे दो दिनों बाद भी अब तक विभाग के अधिकारियों या कर्मियों की नजर इस पर नहीं पड़ी है. जबकि इस […]
कटोरिया : प्रखंड के मालबथान-जमदाहा मार्ग पर जमदाहा पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव के निकट दो दिनों पहले आयी तेज आंधी के कारण बिजली का पोल सड़क पर ही गिर गया है. सड़क पर पोल गिरे दो दिनों बाद भी अब तक विभाग के अधिकारियों या कर्मियों की नजर इस पर नहीं पड़ी है. जबकि इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना तो करना पड़ ही रहा है. क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी पिछले तीन दिनों से ठप है. मालबथान व आसपास के गांवों के लोग गंभीर बिजली संकट से जूझने को विवश हैं. क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र बिजली सेवा बहाल कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




