आत्मसमर्पण नहीं, तो होगी कुर्की

Published at :18 May 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
आत्मसमर्पण नहीं, तो होगी कुर्की

संजय यादव प्रकरण . सभी मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी में जुटी पुलिस गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. पुलिस ने प्रकरण के सभी मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. पूर्व विधायक के घर पर इस्तेहार चिपका कर आत्मसमर्पण […]

विज्ञापन

संजय यादव प्रकरण . सभी मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी में जुटी पुलिस

गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. पुलिस ने प्रकरण के सभी मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. पूर्व विधायक के घर पर इस्तेहार चिपका कर आत्मसमर्पण करने को कहा है, नहीं तो कुर्की-जब्ती की जायेगी.
बांका : गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव प्रकरण में पुलिस की दबिश दिन व दिन बढ़ती जा रहीं है.
बुधवार को बांका पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संजय यादव व उनके भतीजा जामुन यादव के आवास पर कोर्ट का इस्तहार चिपका कर 24 घंटा के अंदर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस कोर्ट में संजय यादव व अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की जब्ती का आदेश के लिए आवेदन देंगे. गुरुवार तक अगर पूर्व विधायक आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो पुलिस कोर्ट के कुर्की जब्ती का आदेश प्राप्त होने के साथ ही उनके आवास की कुर्की जब्ती करेगी.
उधर पुलिस भूमिगत पूर्व विधायक के छिपने वाले विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहीं है. पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान तरीके से पूरे मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस संजय यादव से संबंधित सभी मुकदमा में स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी में है. ताकि संजय यादव पर नकेल कसा जा सकें. एसपी राजीव रंजन ने बताया है कि पूर्व विधायक के उपर छह अपराधिक मामले दर्ज है. सभी मामलों में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है. पुलिस की नजर पूर्व विधायक के प्रत्येक गतिविध पर बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन