जब नौ बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा तो...

Published at :05 Apr 2017 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
जब नौ बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा तो...

कटोरिया : कटोरिया बाजार के बांका रोड में 4 अप्रैल मंगलवार को पिता की अर्थी को नौ बेटियों ने कंधा देकर बेटों का फर्ज निभाया. दहाड़ मारती व चित्कार करती बेटियों द्वारा जब कंधे पर पिता की अर्थी को लिया गया, तो वहां मौजूद लोगों और रिश्तेदारों की आंखें छलछला गयी. किडनी की बीमारी से […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया बाजार के बांका रोड में 4 अप्रैल मंगलवार को पिता की अर्थी को नौ बेटियों ने कंधा देकर बेटों का फर्ज निभाया. दहाड़ मारती व चित्कार करती बेटियों द्वारा जब कंधे पर पिता की अर्थी को लिया गया, तो वहां मौजूद लोगों और रिश्तेदारों की आंखें छलछला गयी.

किडनी की बीमारी से पीड़ित मसाला व्यवसायी चुनीलाल साह का निधन सोमवार को रांची स्थित नर्सिंग होम में हो गया था. देर रात्रि पैतृक आवास पर शव लाया गया.

मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए जब शव को सुल्तानगंज घाट ले जाए जाने लगा, तो मसाला व्यवसायी की सभी नौ बेटियों किरण, अनीता, ललिता, रश्मि, माला, रेणू, गुड़िया, आशा व वंदना ने एक साथ अर्थी को काफी दूर तक कंधा दिया. इसके बाद परिवार के अन्य पुरुषों द्वारा अर्थी को कंधे पर लेकर सुल्तानगंज ले जाया गया. वहां मृतक के नाती प्रिंस कुमार ने मुखाग्नि दी.

मृत मसाला व्यवसायी चुनीलाल साह को सिर्फ 9 बेटियां ही है. अंतिम संस्कार के दौरान सभी दामाद व रिश्तेदार भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन