पीएम उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस चूल्हा वितरित

Published at :22 Mar 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस चूल्हा वितरित

कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा पंचायत अंतर्गत राधानगर बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि सह मुखिया नीरज कुमार के हाथों बीपीएल परिवार के एक सौ महिला लाभुकों को रसोई गैस व चूल्हे का वितरण किया गया. कटोरिया इंडेन गैस एजेंसी […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा पंचायत अंतर्गत राधानगर बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि सह मुखिया नीरज कुमार के हाथों बीपीएल परिवार के एक सौ महिला लाभुकों को रसोई गैस व चूल्हे का वितरण किया गया. कटोरिया इंडेन गैस एजेंसी द्वारा आयोजित शिविर में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए मुखिया नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा व पर्यावरण संरक्षण के उद्येश्य से इस कल्याणकारी योजना की शुरूआत की गयी है.

ताकि गरीब परिवार के घरों में भी रसोई गैस पर भोजन पकाने का सपना साकार हो सके. इससे लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाले धुंआ से होने वाली बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी. लाभुक महिलाओं को रसोई गैस के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी गयी. शिविर में गैस चूल्हा व सिलैंडर प्राप्त करने वाली लाभुक सुलोचना देवी, सीरिया देवी, चंदा देवी, मैना देवी, गंगिया देवी, आलो देवी, तगधी देवी, सबीना खातून, जहीना खातून, बुधनी देवी, मोबीना खातून, निबिमा खातून,

रूकमा देवी, सहनाज खातून, हसीना बीबी, सनज कुमारी आदि काफी खुश नजर आ रही थी. इस मौके पर राजा भैया, बेला चौधरी, ज्योतिष मंडल, आशीष चौधरी, संतोष गुप्ता, अशोक मंडल, जफर अंसारी, सुभाष कुमार, मुमताज अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन