ससमय शौचालय निर्माण कार्य को करें पूरा: डीडीसी

Published at :21 Mar 2017 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
ससमय शौचालय निर्माण कार्य को करें पूरा: डीडीसी

बांका : लोहिया स्वच्छ बिहार ग्रामीण अभियान अन्तर्गत शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक डीडीसी कार्यलय वेश्म में सोमवार को आयोजित हुई. मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार ने शौचालय निर्माण से संबंधित प्रखंडवार गहन समीक्षा की. इस दौरान डीडीसी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण कार्य का धीमी प्रगति पर कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित […]

विज्ञापन

बांका : लोहिया स्वच्छ बिहार ग्रामीण अभियान अन्तर्गत शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक डीडीसी कार्यलय वेश्म में सोमवार को आयोजित हुई. मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार ने शौचालय निर्माण से संबंधित प्रखंडवार गहन समीक्षा की. इस दौरान डीडीसी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण कार्य का धीमी प्रगति पर कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश जारी किया.

बैठक में जीएसएफ, निड्स जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रोग्राम ऑफीसर एवं जिला कोडिनेटर को सख्त हिदायत दी गयी की निर्धारित लक्ष्य को हरहाल में 2 महीने के अन्दर पूरा करना सुनिश्चित करें. इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डीडीसी ने शौचालय निर्माण कार्य के लिए एक अभियान चलाकर आमजनों को जागरूक करने की बात कहीं. इसको लेकर 23 मार्च को समाहरणालय सभागार में एक प्रशिक्षण आयोजित होगी. तथा 24 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण देने की बात कहीं. इस मौके पर कई अधिकारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन