सभी थानेदारों को किया गया अलर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कार्यालय परिसर में कटोरिया पुलिस सर्किल के सभी थानेदारों की बैठक हुई. इसमें मंटू खैरा एनकाउंटर के विरोध में नक्सली बंदी को लेकर सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया. कटोरिया : मंटू खैरा एनकाउंटर के विरोध में नक्सली संगठन द्वारा आहूत आगामी छह मार्च के नक्सली बंदी को लेकर क्षेत्र के सभी थानेदारों को […]
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कार्यालय परिसर में कटोरिया पुलिस सर्किल के सभी थानेदारों की बैठक हुई. इसमें मंटू खैरा एनकाउंटर के विरोध में नक्सली बंदी को लेकर सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया.
कटोरिया : मंटू खैरा एनकाउंटर के विरोध में नक्सली संगठन द्वारा आहूत आगामी छह मार्च के नक्सली बंदी को लेकर क्षेत्र के सभी थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया है. शुक्रवार को कटोरिया स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय परिसर में इंस्पेक्टर राजेश रंजन सिंह की अध्यक्षता में कटोरिया पुलिस सर्किल के सभी थानेदारों की बैठक आयोजित हुई. जिसमें कटोरिया थाना, चांदन, सूईया थाना, जयपुर थाना व आनंदपुर ओपी पुलिस के पदाधिकारियों ने भाग लिया. इंस्पेक्टर ने उपस्थित पुलिस ऑफिसरों को आगामी छह मार्च के नक्सली बंदी को लेकर हमेशा अलर्ट व मुस्तैद रहने को कहा है.
साथ ही क्षेत्र में नक्सली गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए सुदूरवर्ती, पहाड़ी व जंगली क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत कर हर हलचल की जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया है. किसी भी प्रकार की सूचना को यथाशीघ्र वरीय अधिकारियों के समक्ष अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया है.
बैठक में दिवा-रात्रि गश्ती तेज रखने, बैंकों के ईद-गिर्द विशेष निगरानी रखने, प्रतिदिन अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्देश इंस्पेक्टर ने थानेदारों को दिया. इस मौके पर कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, सूईया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, जयपुर थानाध्यक्ष मुरारी कुमार, आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी बिहार-झारखंड जोनल कमिटी के प्रवक्ता लालजीत कोड़ ने मंटू खैरा एनकाउंटर को साजिश करार दिया है. इसके विरोध में आगामी छह मार्च को बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर व लखीसराय जिले में बंदी का आहृवान किया गया है. नक्सली बंदी से इमरजेंसी सेवाओं को मुक्त रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




