बालू घाट पर चली गोली, दहशत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

बेलहर : बेलहर संग्रामपुर थाना के सीमावर्ती धौरी कुमरसार बालू घाट पर शुक्रवार की सुबह एक बार फिर गोली की तड़तड़ाहट से दहशत का माहौल पैदा हो गया. कुमरसार घाट में जब से बालू उठाव का आदेश प्राप्त हुआ है तब से कुमरसार एवं पृथ्वीचक्क के लोगों द्वारा घाट में हिस्सेदारी को लेकर हमेशा तनाव […]
विज्ञापन
बेलहर : बेलहर संग्रामपुर थाना के सीमावर्ती धौरी कुमरसार बालू घाट पर शुक्रवार की सुबह एक बार फिर गोली की तड़तड़ाहट से दहशत का माहौल पैदा हो गया. कुमरसार घाट में जब से बालू उठाव का आदेश प्राप्त हुआ है तब से कुमरसार एवं पृथ्वीचक्क के लोगों द्वारा घाट में हिस्सेदारी को लेकर हमेशा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है.
बालू घाट से बालू उठाव का आदेश राजस्थान की कंपनी महादेव इंक्लेव को प्राप्त है जिससे धावरी गांव के कुछ लोगों द्वारा बालू उठवाने का पेटी कॉन्टेक्ट लिया गया है. जिसमें पृथ्वीचक्क एवं कुमरसार गांव के लोगों द्वारा अपनी हिस्सेदारी को लेकर कई बार गोलीबारी की गयी है. अब यह तनाव धीरे-धीरे गहराता जा रहा है. जानकारी के अनुसार बालू घाट पर हिस्सेदारी के लिए पहले एक गुट के लोग संघर्ष कर रहे थे. लेकिन अब एक और गुट बालू घाट पर अपना हिस्सा लेने के लिए संघर्ष के मैदान में कूद पड़ा है जिससे वहां का माहौल धीरे-धीरे काफी तनावपूर्ण बनता जा रहा है. हालांकि गोलीबारी की सूचना पर संग्रामपुर थाना पुलिस एवं बेलहर पुलिस को पहुंचने से गोलीबारी कर रहे लोग वहां से भाग गये. प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बालू घाट पर हिस्सेदारी को लेकर 70 से 80 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है.
आग से दो घर जले
अमरपुर . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर पंचायत के वनवर्षा गांव में शुक्रवार की देर शाम आग लगने से दो घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार घर में खाना बनाने के क्रम में आग लगी. जिसमें छट्ठू मंडल व बिट्टू मंडल का घर जल कर राख हो गया. आग लगने से घर में रखे कपड़ा, बरतन, सहित अन्य सामान जल गया. इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया सूर्यदेव सिंह ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




