प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Published at :02 Mar 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

पंचायत चुनाव . तैयारी पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज पंचायत उपचुनाव के तहत दो मार्च गुरुवार को मतगणना होगी. इसके लिए सभी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जायेगा. बांका : गत मंगलवार को संपन्न पंचायत उप चुनाव के बाद गुरुवार को जिले के […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव . तैयारी पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आज

पंचायत उपचुनाव के तहत दो मार्च गुरुवार को मतगणना होगी. इसके लिए सभी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जायेगा.
बांका : गत मंगलवार को संपन्न पंचायत उप चुनाव के बाद गुरुवार को जिले के 10 प्रखंड में मतगणना कार्य संपन्न होगा. मतगणना को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में जिलाधिकारी डा. निलेश देवरे ने बताया है कि सभी प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय को मतगणना केंद्र बनाया गया है. जहां मत पेटी के अनुसार मतगणना टेबुल बनाये गये हैं. एक मतगणना टेबुल पर एक सुरवाइजर के अलावे दो सहायक को लगाया है. मतगणना में एक अभ्यर्थी के लिए एक टेबुल पर एक ही मतगणाना एजेंट को प्रवेश दिया जायेगा. बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगी.
आगे उन्होंने बताया है कि पंचायत उप चुनाव के लिए संबंधित बीडीओ को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र के ही पर्यवेक्षिय पदाधिकारी को एआरओ बनाया गया है. मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए गुरूवार को ही शपथ भी दिला दी जायेगी. उधर एसपी राजीव रंजन ने बताया है कि मतगणना कक्ष को कड़ी सुरक्षा दी गयी है. बिना इजाजत के कोई लोग मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं कर पायेंगे. मतगणना कक्ष की कड़ी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है. साथ ही मतगणना कक्ष का वीडियोग्राफी भी कराया जा रहा है.
शभुगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में गत मंगलवार को कामतपुर पंचायत में मुखिया पद एवं विभिन्न पंचायतों में हुए तीन वार्ड सदस्य व छह पंच सदस्य पद के लिए हुई मतदान के बाद प्रत्यासियों के भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है. प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल में गुरुवार को प्रत्यासियों का किस्मत का ताला खुलेगा. हाई स्कूल भवन में मतगणना कार्य संपन्न होगा. मतगणना कक्ष को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तब्दील कर दी गयी है. मतगणना कार्य के लिए चार टेबुल बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन