अपराधियों ने जीविका की दीदी से छीने रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो स्टैंड के समीप दिया घटना को अंजाम अमरपुर : बाजार स्थित ऑटो स्टैंड के समीप बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े जीविका दीदी से 30 हजार रुपया छिनने का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार कोमल जीविका स्वयं सहायता के सचिव संगीता देवी एवं कोषाध्यक्ष […]
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो स्टैंड के समीप दिया घटना को अंजाम
अमरपुर : बाजार स्थित ऑटो स्टैंड के समीप बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े जीविका दीदी से 30 हजार रुपया छिनने का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार कोमल जीविका स्वयं सहायता के सचिव संगीता देवी एवं कोषाध्यक्ष पुनम देवी ने बाजार स्थित ग्रामीण बैंक से रुपया निकासी कर अपना घर विशंभरचक जा रही थी. इस दौरान बाइक सवार ने ऑटो स्टैंड के समीप तेज गति से बाइक चलाते हुए पुनम देवी के हाथ से रुपया का थैला छिन लिया. पीड़िता के द्वारा हल्ला करने पर बाजार के कुछ लोगों ने उनका पीछा किया. लेकिन अपराधी बाइक इंगलिशमोड़ की ओर भाग निकले.
इसी दौरान बाइक पर सवार एक अपराधी बीच रास्तें में बाइक छोड़कर फरार हो गया. उधर इंगलिशमोड़ चौक पर पहले से मौजूद पुलिश की एक गश्ती दल ने मामला समझते हुए बाइक सवार एक अपराधी को धर दबोचा. जिसकी पहचान कटिहार जिला के नयाटोला जुराबगंज निवासी इंदल यादव के रूप में की गयी है. घटना स्थल पर गश्ती दल में मौजूद अनि जीपी यादव ने बताया है कि अपराधी के साथ बाइक भी जब्त की गयी है. लेकिन रूपया की बरामदगी नहीं हो सकी है. उधर पीड़िता ने थाना में अपराधी के विरूद्व मामले का एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया है कि रुपया छिनने का एक बाइक गिरोह कार्यरत है. जिसकी पहचान की जा रहीं है. हलांकि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




