शॉट सर्किट से बैंक में लगी आग, लाखों की संपत्ति नष्ट

Published at :25 Feb 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
शॉट सर्किट से बैंक में लगी आग, लाखों की संपत्ति नष्ट

बांका : शहर के डोकानिया मार्केट स्थित यूको बैंक की शाखा में शुक्रवार को शॉट सर्किट हो जाने के कारण बैंक के स्टोर रूम में आग लग गयी. जिससे कुछ देर तक बैंक में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार बैंक परिसर के स्टोर रूम में जर्जर विद्युत तार होने के कारण आग लग गयी. […]

विज्ञापन
बांका : शहर के डोकानिया मार्केट स्थित यूको बैंक की शाखा में शुक्रवार को शॉट सर्किट हो जाने के कारण बैंक के स्टोर रूम में आग लग गयी. जिससे कुछ देर तक बैंक में अफरा-तफरी मच गयी.
जानकारी के अनुसार बैंक परिसर के स्टोर रूम में जर्जर विद्युत तार होने के कारण आग लग गयी. हलांकि इस घटना में बैंक को कोई क्षति नहीं हुई है. रददी कागजात जलकर नष्ट हो गये. समय रहते बैंक कर्मी को आग लगने की सूचना प्राप्त हो गयी और बैंक कर्मी ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया. वहीं दूसरी घटना में शहर के डोकानिया मार्केट स्थित राधे श्याम मधुकर के कपड़े की दुकान में देर शाम में शॉट सर्किट हो जाने से आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखे रूई व कई वेश कीमती कपड़ा जलकर नष्ट हो गया. इस घटना में लाखों मूल्य का कपड़ा जलने का अनुमान है. घटना की सूचना पर पहॅुची अग्निशामक दस्ता ने आग पर काबु पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन