दुर्घटना में एक मरा

Published at :23 Feb 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में एक मरा

कटोरिया-देवघर मार्ग पर झारखंड बॉर्डर के निकट उदयपुरा मोड़ पर हुई घटना कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत खांड़ीपर गांव निवासी एक खलासी की मौत मंगलवार की देर रात्रि ट्रकों की टक्कर में हो गयी. मृतक की पहचान दुखी राय (50 वर्ष) पिता स्व रामफल राय ग्राम खांड़ीपर के रूप में हुई है. […]

विज्ञापन

कटोरिया-देवघर मार्ग पर झारखंड बॉर्डर के निकट उदयपुरा मोड़ पर हुई घटना

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत खांड़ीपर गांव निवासी एक खलासी की मौत मंगलवार की देर रात्रि ट्रकों की टक्कर में हो गयी. मृतक की पहचान दुखी राय (50 वर्ष) पिता स्व रामफल राय ग्राम खांड़ीपर के रूप में हुई है. घटना कटोरिया-देवघर मार्ग पर झारखंड बॉर्डर के निकट उदयपुरा मोड़ पर घटित हुई है. घटनास्थल देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र में है. इधर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृत खलासी का शव जैसे ही कटोरिया पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी नुनमनिया देवी, पुत्री सुनिता देवी, नीतू कुमारी (14वर्ष) व अनिता कुमारी (10वर्ष),
पुत्र दिनेश कुमार (25वर्ष) व कन्हैया कुमार (12वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुखी राय कटोरिया निवासी बाबूलाल शर्मा की ट्रक में खलासी के रूप में काम करने गया था. जसीडीह से सीमेंट निर्मित करकट लोड कर वापसी के क्रम में उदयपुरा मोड़ पर ट्रक में कुछ खराबी आ गयी. चालक ट्रक के अंदर लूज नट-वोल्ट की जांच करने लगा. जबकि खलासी दुखी राय बगल में खड़ा था. तभी मोड़ पर एक लोड ट्रक ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में खलासी दुखी राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि ट्रक दूर जाकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, चालक सुरक्षित बच गये. उक्त दुर्घटना के संबंध में जसीडीह में मामला दर्ज हुआ है. इधर पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों ने ट्रक ऑनर के घर पर पहुंच कर सहायता राशि भी देने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन