नक्सलियों ने उड़ाया था खेसर ओपी

फुल्लीडुमर : नक्सल प्रभावित खेसर थाना क्षेत्र में गत 25 जनवरी 2006 को नक्सलियों द्वारा खेसर ओपी को डेनामाइट से उड़ा दिया गया था और थाना में रखे पुलिस के कई हथियार को लूट कर नक्सली चंपत हो गये. जिस घटना में मौजूद पुलिस जवान रामप्रवेश सिंह जख्मी हो गया था. इस घटना को लेकर […]
फुल्लीडुमर : नक्सल प्रभावित खेसर थाना क्षेत्र में गत 25 जनवरी 2006 को नक्सलियों द्वारा खेसर ओपी को डेनामाइट से उड़ा दिया गया था और थाना में रखे पुलिस के कई हथियार को लूट कर नक्सली चंपत हो गये. जिस घटना में मौजूद पुलिस जवान रामप्रवेश सिंह जख्मी हो गया था. इस घटना को लेकर थानाकांड संख्या 19/2006 में अज्ञात नक्सलियों के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वहीं दूसरी घटना में गत 19 दिसंबर 2014 को भितिया बाजार के उत्तर एनपीएस एवं मोबाइल टावर को नक्सलियों ने उड़ा दिया था. एक ही रात में नक्सलियों ने थाना क्षेत्र के अंदर तीन मोबाइल टावर को उड़ा कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी. इस घटना को लेकर कांड संख्या 276/2014 में नक्सलियों के विरूद्ध एक मामला दर्ज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




