एसडीपीओ ने की लूटकांड की जांच

Published at :19 Feb 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीपीओ ने की लूटकांड की जांच

चांदन/कटोरिया : एसबीआइ ब्रांच में हुई लूटकांड की जांच करने शनिवार को बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ पीयूष कांत चांदन पहुंचे. यहां उन्होंने बैंक के सभी अधिकारियों, कर्मियों, गार्ड व वारदात के दौरान मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की. उन्होंने चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार को कई दिशा-निर्देश भी दिये. ज्ञात हो कि बैंक लूटकांड के […]

विज्ञापन

चांदन/कटोरिया : एसबीआइ ब्रांच में हुई लूटकांड की जांच करने शनिवार को बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ पीयूष कांत चांदन पहुंचे. यहां उन्होंने बैंक के सभी अधिकारियों, कर्मियों, गार्ड व वारदात के दौरान मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की. उन्होंने चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार को कई दिशा-निर्देश भी दिये.

ज्ञात हो कि बैंक लूटकांड के बाद शुक्रवार को आईजी सुशील सिंह खोपड़े, एसपी राजीव रंजन, एएसपी ललन कुमार पांडेय, एसडीपीओ शशिशंकर कुमार, इंस्पेक्टर राजेश रंजन सिंह, कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, बौंसी थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, सूइया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, एसएसबी इंस्पेक्टर संतामन राय आदि ने भी छानबीन की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन