एटीएम के गिरे रहे शटर, बैंक में भी ठप रहा कामकाज

चांदन/कटोरिया : चांदन स्थित एसबीआइ ब्रांच में लूटकांड के दूसरे दिन शनिवार को भी लेन-देन का कार्य पूरी तरह से बंद रहा. बैंक के नीचे स्थित एसबीआइ के एटीएम का शटर भी गिरा रहा. इससे बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ एटीएम धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. क्षेत्र के पीडि़त ग्राहक राजेंद्र यादव, […]
चांदन/कटोरिया : चांदन स्थित एसबीआइ ब्रांच में लूटकांड के दूसरे दिन शनिवार को भी लेन-देन का कार्य पूरी तरह से बंद रहा. बैंक के नीचे स्थित एसबीआइ के एटीएम का शटर भी गिरा रहा. इससे बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ एटीएम धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. क्षेत्र के पीडि़त ग्राहक राजेंद्र यादव, वीरेंद्र मंडल,
नारायण मंडल आदि ने बताया कि वे सभी लगातार दूसरे दिन भी बैंक से निराश लौटने को मजबूर हुए हैं. बैंक में लेन-देन का कार्य शुरू नहीं कराये जाने से कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. ज्ञात हो कि शुक्रवार को लूटकांड के बाद से ही लेन-देन का काम बंद है. शुक्रवार को एटीएम सेवा आमजनों के लिए चालू था. लेकिन शनिवार को दिन-भर एसबीआइ एटीएम के शटर गिरे ही रहे. चूंकि शुक्रवार को बैंक परिसर में वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर घटनास्थल की जांच की थी. तो शनिवार को यहां फोरेंसिक टीम ने घंटों वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




