एसबीआइ में "39 लाख की डकैती

Published at :18 Feb 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ में "39 लाख की डकैती

वारदात. बांका के चांदन शाखा की घटना चांदन/कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की चांदन शाखा में शुक्रवार की सुबह नौ बजे बेखौफ अपराधियों ने बैंक के अधिकारियों व कर्मियों को बंधक बना कर 39 लाख रुपये लूट लिये. तीन बाइकों पर सवार छह सशस्त्र अपराधियों ने बांका जिले में बैंक […]

विज्ञापन

वारदात. बांका के चांदन शाखा की घटना

चांदन/कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की चांदन शाखा में शुक्रवार की सुबह नौ बजे बेखौफ अपराधियों ने बैंक के अधिकारियों व कर्मियों को बंधक बना कर 39 लाख रुपये लूट लिये. तीन बाइकों पर सवार छह सशस्त्र अपराधियों ने बांका जिले में बैंक लूट की सबसे बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे हथियार लहराते हुए बघवा जंगल के रास्ते सिमुलतला की ओर भाग निकले.
कर्मियों को बंधक बनाया : घटना की जानकारी के बाद भागलपुर आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े, बांका एसपी राजीव रंजन, एसडीपीओ शशिशंकर कुमार, इंस्पेक्टर राजेश रंजन सिंह, चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, बौंसी थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, एसएसबी के इंस्पेक्टर संतामन राय समेत कई अधिकारी एसबीआइ चांदन शाखा पहुंचे. आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने बताया कि बैंककर्मियों को कब्जे में लेने के बाद मैनेजर जितेंद्र कुमार, कैशियर अनुपम तिर्की व कैश इंचार्ज कुमारी सौम्या को चेस्ट में ले जाकर लॉकर में रखे 39 लाख रुपये लूट लिये. लूटे गये नोट दो हजार व पांच सौ रुपये के थे.
एसबीआइ में "39…
टीम गठित कर की जा रही छापेमारी : एसपी राजीव रंजन ने बैंक लूट की घटना को अंजाम देनेवाले लुटेरा गिरोह की पहचान कर लेने का दावा किया है. हाल ही में झारखंड के हजारीबाग व गिरिडीह में हुई बैंक लूटकांड का लिंक भी चांदन एसबीआइ बैंक लूटकांड से जुड़े होने की आशंका है. कांड में शामिल लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है. समूचे इलाके की नाकेबंदी कर दी गयी है.
ग्राहक बन कर घुसे छह अपराधी
चांदन में स्टेट बैंक के बाहर जांच करती पुलिस.
नोट दो हजार व पांच सौ रुपये के
डकैती के बाद बघवा जंगल के रास्ते सिमुलतला की ओर भागे सभी अपराधी
वरीय अधिकारी पहुंचे बैंक, सीमावर्ती क्षेत्र को िकया गया सील
एसपी ने लुटेरा गिरोह की पहचान कर लेने का दावा किया
हजारीबाग व गिरिडीह बैंक लूटकांड से तार जुड़े होने की आशंका
हार्ड डिस्क अपने साथ ले गये : बैंक खुलने के साथ ही सभी छह लुटेरे बैंक के अंदर ग्राहक के रूप में घुसे. मैनेजर जितेंद्र कुमार, कैशियर अनुपम तिर्की, कैश इंचार्ज कुमारी सौम्या, गार्ड अशोक कुमार चौधरी, स्वीपर मुनिया देवी, मदन प्रमाणिक, ग्राहक विक्रम कुमार दूबे, समेत सभी अधिकारियों, कर्मियों व मौजूद ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया. लुटेरों ने सभी लोगों के मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिये. कैशियर व एकाउंटेंट से चेस्ट खुलवा कर पैसे अपने पास रख लिये. घटना का विरोध करनेवाले गार्ड व कुछ ग्राहकों के साथ मारपीट भी की. लुटेरे बैंक के सीसीटीवी के तार को काट कर हार्ड डिस्क को तोड़ कर अपने साथ लेकर चले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन