बिहार : बांका में SBI की शाखा से करीब 40 लाख रुपये की लूट

Published at :17 Feb 2017 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बांका में SBI की शाखा से करीब 40 लाख रुपये की लूट

बांका : बिहार में बांका के चानन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआइ की शाखा से अपराधियों ने आज अहले सुबह करीब चालीस लाख रुपये लूट लिए.वारदात को अंजामदेनेके साथ ही बाइक पर सवार होकर अपराधी जंगल की ओर फरार हो गये.फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है. जानकारी […]

विज्ञापन

बांका : बिहार में बांका के चानन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआइ की शाखा से अपराधियों ने आज अहले सुबह करीब चालीस लाख रुपये लूट लिए.वारदात को अंजामदेनेके साथ ही बाइक पर सवार होकर अपराधी जंगल की ओर फरार हो गये.फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक चार से पांच की संख्या में बाइक पर सवार होकर अपराधी बैंक की शाखा में पहुंचे थे. सभी ग्राहक बनकर शाखा के अंदर घुसे और हथियार दिखाकर बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया. जब लोगों ने देखा तो शाखा के बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया. लोगों को देखकर बदमाश हथियार के बल पर बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर जंगल की ओर फरार हो गये.

सूचनापाकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थलपर पहुंच गये. बैंक पहुंची पुलिस की टीम ने पूरा जायजा लिया.टीमकेसदस्योंने बैंककर्मियों से पूछताछ की. बैंककर्मियों के अनुसार लूट की राशि का अभी तक सही आकलन नही हो पाया है. राशि का मिलान किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन