थ्रीनट के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक जब्त, लूट की हो सकती है बाइ धमदाहा : बुधवार की रात कटिहार जिला अंतर्गत फलका थाना के भंगहा निवासी कुंदन कुमार को एक थ्रीनट के साथ रंगे हाथ धमदाहा पुलिस ने दबोच लिया. बताया जाता है कि चिकनी बरदेला में बुधवार की रात राजू मुनि साइकिल से अपने घर जा रहा था. सामने […]
विज्ञापन
बाइक जब्त, लूट की हो सकती है बाइ
धमदाहा : बुधवार की रात कटिहार जिला अंतर्गत फलका थाना के भंगहा निवासी कुंदन कुमार को एक थ्रीनट के साथ रंगे हाथ धमदाहा पुलिस ने दबोच लिया. बताया जाता है कि चिकनी बरदेला में बुधवार की रात राजू मुनि साइकिल से अपने घर जा रहा था. सामने से बाइक सवार कुंदन कुमार व उसके एक साथी शेखर कुमार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया, जिससे दोनों गड्ढे में जा गिरे. इसी क्रम में पुलिस भी उधर से गुजर रही थी. पुलिस को देखते ही दोनों बाइक सवार भागने लगे.
इसी शक पर पुलिस और ग्रमीणों ने कुंदन को खदेड़ कर पकड़ा, लेकिन उसका साथी शेखर कुमार भागने में सफल रहा. जब कुंदन की बाडी सर्च की गयी, तो उसके कमर से एक थ्रीनट निकला. धमदाहा थानाध्यक्ष अनमोल कुमार यादव ने बताया कि कुंदन को जेल भेज दिया गया है. उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है. बाइक लूट की लग रही है. फरार युवक शेखर कुमार की पहचान हो चुकी है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




