प्रखंड मुखिया संघ कमेटी का हुआ चुनाव

Published at :17 Feb 2017 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड मुखिया संघ कमेटी का हुआ चुनाव

अमरपुर : प्रखंड स्थित सभागार में गुरुवार को प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बमबम यादव एवं मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष प्रो सुरेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रखंड मुखिया संघ में चल रहे विवाद को सुलझाकर नये सिरे से प्रखंड मुखिया संघ कमेटी का गठन किया गया. जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित […]

विज्ञापन

अमरपुर : प्रखंड स्थित सभागार में गुरुवार को प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बमबम यादव एवं मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष प्रो सुरेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रखंड मुखिया संघ में चल रहे विवाद को सुलझाकर नये सिरे से प्रखंड मुखिया संघ कमेटी का गठन किया गया. जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित प्रखंड मुखिया संघ की बैठक में मौजूद मुखिया ने प्रखंड कमेटी के गठन के लिए जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष को नामित कर दिया.

बैठक में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर शोभानुपर पंचायत के मुखिया नूतन देवी, उपाध्यक्ष पद पर भीखनपुर पंचायत के मुखिया मृत्युंजय शर्मा, सचिव पद पर सलेमपुर पंचायत के मुखिया अर्चना देवी, संयोजक पद पर रतनपुर मकदुम्मा पंचायत के मुखिया नकुल सिंह, कोषाध्यक्ष पद गरीबपुर पंचायत के मुखिया कैलाश दुबे एवं महासचिव पद पर तारडीह पंचायत के मुखिया अशोक यादव, भरको पंचायत के मुखिया प्रवीण झा,
बल्लीकित्ता पंचायत के मुखिया संजय सिंह, गोरगाम्मा पंचायत के मुखिया खुशबु कुमारी, सुल्तानपुर पंचायत के मुखिया नौसाबा खातून आदि को चुना गया. बाद में नवनिर्वाचत मुखिया संघ के अधिकारियों को मौजूद जनप्रतिनिधियों ने फुल माला पहना कर उन्हें बधाई दी है.
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में राज्य सरकार के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल लगाने के लिए प्रत्येक वार्ड में वार्ड विकास समिति सचिव का चयन करना था. लेकिन शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के उन्नीसो पंचायत के 230 वार्ड में से मात्र 70 वार्ड में ही वार्ड विकास समिति सचिव का चयन कर अभिलेख बीपीआरओ कार्यालय को समर्पित किया गया है. बांकी 160 वार्ड में वार्ड विकास समिति सचिव का चयन विवाद की भेट चढ़ गया है. इन वार्ड की स्थिति यह है कि चयन होने के साथ ही चयन का अभिलेख बीपीआरओ कार्यालय को मिले या न मिले लेकिन शिकायती आवेदन जरूर मिल जाती है. ऐसे में वार्ड विकास समिति सचिव का चयन कराना प्रखंड प्रशासन के लिए गले की हड्डी बन गयी है. वहीं वार्ड विकास समिति सचिव का चयन नहीं होने से सरकार के कार्यक्रम के अनुसार विकास कार्य बाधित हो रहा है. इधर बीपीआरओ अंजू कुमारी ने बताया कि स्वच्छ व निष्पक्ष रूप से पुरी पारदर्शिता के साथ वार्ड विकास समिति सचिव के चयन के लिए वार्ड सदस्य को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन