स्कॉर्पियो के धक्के से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2017 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . श्याम बाजार के समीप हुई दुर्घटना गोपाल अपने साथी दिनेश के साथ बौंसी से बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही गाड़ी ने बजरंगपुर गंगटी के पास उसे कुचल दिया. इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. बौंसी (बांका) : बौंसी-हंसडीहा […]
विज्ञापन
हादसा . श्याम बाजार के समीप हुई दुर्घटना
गोपाल अपने साथी दिनेश के साथ बौंसी से बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही गाड़ी ने बजरंगपुर गंगटी के पास उसे कुचल दिया. इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
बौंसी (बांका) : बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग के श्यामबाजार के समीप गंगटी के पास सड़क हादसे में सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक घुटिया निवासी मटरु यादव का पुत्र गोपाल यादव है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी स्व देव नारायण यादव का पुत्र दिनेश्वर यादव भी इसी गांव का है. जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल अपने साथी दिनेश के साथ बौंसी से होंडा बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बजरंगपुर गंगटी के पास बाइक को ठोकर मार दिया.
दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक भागना चाहा जिसे सूचना मिलने के बाद बौंसी पुलिस ने पकड़ लिया है. चालक मुंगेर के नवानगरी का संजय कुमार है. दूसरी ओर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बौंसी अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने गोपाल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि जख्मी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. मृतक के भाई प्रमोद यादव के लिखित आवेदन पर बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है जबकि शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जायेगा. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन थाना पहुंचे. वहीं अनिरुद्ध यादव सहित काफी लोगों की भीड़ थाना पर जुट गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा और मृतक के परिजनों के क्रंदन से पूरा अस्पताल परिसर गम के साये में डूब गया, वहीं मृतक गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




