इशाकचक में भिड़े दो पक्ष

Published at :12 Feb 2017 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
इशाकचक में भिड़े दो पक्ष

भागलपुर : इशाकचक मोहल्ले में शनिवार की देर रात दो पक्ष के बीच जम कर विवाद हुआ. करीब दो घंटे तक मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा. सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी सहित इशाकचक, बरारी, तिलकामांझी, कोतवाली, मोजाहिदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और अपने-अपने घर भेजा. […]

विज्ञापन

भागलपुर : इशाकचक मोहल्ले में शनिवार की देर रात दो पक्ष के बीच जम कर विवाद हुआ. करीब दो घंटे तक मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा. सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी सहित इशाकचक, बरारी, तिलकामांझी, कोतवाली, मोजाहिदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और अपने-अपने घर भेजा.

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लालूचक निवासी छोटू उर्फ राहुल ने मोहल्ले के सचिव मो सजीम उर्फ सचिन व रिजवान पर मारपीट एवं रुपये छिनतई का आरोप लगा कर इशाकचक थाना में केस दर्ज कराया है. इसे लेकर देर शाम मोहल्ले के लोग मसजिद में जुटे. कुछ लोग केस करनेवाले छोटू को घर से पूछताछ करने के लिए साथ में लेकर
मसजिद आये.
पूछताछ में छोटू ने बताया कि इशाकचक मोहल्ले के मो हसन के कहने पर केस किया है. इसके बाद मो हसन को भी मसजिद बुलाया गया.
इशाकचक में भिड़े…
मो हसन भी अपने समर्थकों के साथ मसजिद परिसर आया. दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. इसी दौरान मोहल्ले के लोग व मो हसन के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया. इसमें मो शाहजहां व दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो गये. बताया जा रहा है कि मोहल्ले के सचिव पद को लेकर पिछले कुछ महीनों से दाे पक्षों में विवाद चल रहा है. सजीम के सचिव बनने पर मोहल्ले के कुछ लोग नाराज हैं. दूसरे पक्ष के लोग मोहल्ले का सचिव बनना चाहते हैं. इसी के तहत यह सब किया जा रहा है.
सचिव मो सजीम उर्फ सचिन व मो शाहजहां ने बताया कि मसजिद में केस को लेकर छोटू से पूछताछ की जा रही थी. इसी क्रम में हसन ने उसके मुंह पर घूंसा चला दिया. पूछताछ में छोटू ने बताया कि हसन ने उसे झूठा केस करने के लिए कहा था. दूसरे पक्ष के मो हसन ने बताया कि चार दिन पहले सजीम, रिजवान व इजहार ने छोटू की बाइक रोक ली थी. उसके साथ मारपीट की. जेब से दो हजार रुपये निकाल लिये. घटना के दिन बाइक पर छोटू के साथ थे. पूछताछ के लिए उसे बुला कर सचिव के समर्थकों ने पिटाई कर दी.
सिटी डीएसपी शहरियार अख्तर ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को काेतवाली थाना पूछताछ करने के लिए बुलाया गया है. फिलहाल मामला को शांत कर दिया गया है.
छोटू उर्फ राहुल ने मोहल्ले के सचिव पर रुपये छिनतई व मारपीट का आरोप लगा दर्ज करायी प्राथमिकी
शनिवार को मामले की जांच करने पहुंची थी इशाकचक पुलिस
इशाकचक में हंगामा की खबर सुन सिटी डीएसपी सहित पांच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
लोगों ने बताया कि सचिव पद को लेकर ही हो रहा है विवाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन