दुकान में आग लगने से दो लाख की संपत्ति राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

धोरैया : पैर पंचायत के डुमरजोर गांव में विजय साह के किराना दुकान में शुक्रवार की देर रात आग लगने से दुकान में रखा नकदी साठ हजार सहित लाखों की संपत्ति राख हो गयी. इस घटना में गृहस्वामी की पत्नी भी बुरी तरह झुलस गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद सोनी सिंह, […]
विज्ञापन
धोरैया : पैर पंचायत के डुमरजोर गांव में विजय साह के किराना दुकान में शुक्रवार की देर रात आग लगने से दुकान में रखा नकदी साठ हजार सहित लाखों की संपत्ति राख हो गयी. इस घटना में गृहस्वामी की पत्नी भी बुरी तरह झुलस गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद सोनी सिंह, जिप प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे व पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. जिप ने अपनी ओर से सहयोग राशि भी दी. सीओ बीरेन्द्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली.
आग लगने से घर जले : बौंसी. प्रखंड के गज्जर गांव में शनिवार की सुबह आग लग जाने से करीब 35 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है. लैया टोला में आग पंकज लैया के घर में लगी. इसमें उसकी विधवा मां बबली देवी, भाई मुकेश लैया का घर जलकर स्वाहा हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अंचल प्रशासन को दी जिसके बाद दमकल ने आकर आग को बुझाया. आस पास के लोगों ने पीड़ित परिवार को भोजन मुहैया कराया.
चोरी की बाइक बरामद : बांका. सदर थाना क्षेत्र के मंगरा लाइन होटल के पास से सोनारी गांव निवासी सोनू यादव को एक चोरी की बाइक के साथ बांका थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने गिरफ्तार किया. वह यहां बाइक की बिक्री करने आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




