पिता ने बेटी का गला रेता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. गंभीर अवस्था में जेएलएनएमसीएच में आशा भरती बांका के समुखिया मोड़ निवासी घनश्याम चौधरी ने अपनी नाबालिग बेटी को मारने की कोशिश की. पहले उसने पत्नी को मारने की कोशिश की, पत्नी भागी तो बेटी को मारने लगा. बांका/भागलपुर : बांका के समुखिया मोड़ के पास स्थित ककना गांव में एक दरिंदे पिता ने […]
विज्ञापन
अपराध. गंभीर अवस्था में जेएलएनएमसीएच में आशा भरती
बांका के समुखिया मोड़ निवासी घनश्याम चौधरी ने अपनी नाबालिग बेटी को मारने की कोशिश की. पहले उसने पत्नी को मारने की कोशिश की, पत्नी भागी तो बेटी को मारने लगा.
बांका/भागलपुर : बांका के समुखिया मोड़ के पास स्थित ककना गांव में एक दरिंदे पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का गला रेत कर मारने की कोशिश की. समुखिया के रहने वाले घनश्याम चौधरी गुरुवार की अल सुबह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ मारपीट करने लगा. बुधवार की रात भी उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी. गुरुवार को फिर से मारपीट करने लगा व उसे बच्चों को साथ लेकर घर से भाग जाने को कहा. गीता ने भागने से मना किया तो लोहे के धारदार हथियार से उसकी गरदन रेतने की कोशिश करने लगा. गीता अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से भागने में सफल रही. उसके बाद घनश्याम ने अपनी नाबालिग बेटी की गला रेतने की कोशिश की. वह बेटी पर हमला कर चुका था. हल्ला होने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये.
लोगों को वहां देख घनश्याम भाग निकला. घायल नाबालिग लड़की को इलाज के लिए उसकी मां मायागंज लेकर आयी. गीता ने बताया कि उसका पति घनश्याम नशा करता है. वह पैसे नशे में उड़ा देता है. वह परिवार की जिम्मेवारी उठाना नहीं चाहता. गीता ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




