पुलिस ने 514 बोतल शराब की जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता . िजले में दो जगहों पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस ने जिले में शहर व धोरैया से भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. बांका : बांका पुलिस ने शराब तस्करों के विरूद्ध जिले भर में सघन छापेमारी अभियान चला रखा है. इसकों लेकर पुलिस द्वारा प्रतिदिन वाहनों की […]
विज्ञापन
सफलता . िजले में दो जगहों पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने जिले में शहर व धोरैया से भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है.
बांका : बांका पुलिस ने शराब तस्करों के विरूद्ध जिले भर में सघन छापेमारी अभियान चला रखा है. इसकों लेकर पुलिस द्वारा प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को शराब ले जा रहे एक वाहन को चेकिंग के दौरान शराब के साथ जब्त कर लिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने सदर थाना परिसर में एक प्रेसवर्ता आयोजित कर बताया कि टाउन थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह के नेतृत्व में कटोरिया मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान कटेलीमोड़ के समीप कटोरिया की ओर तेज रफ्तार में आ रही एक पीकप भान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. लेकिन उक्त वाहन चालक ने पुलिस को चकमा देकर वाहन को लेकर भागने लगा. जिस पर पुलिस ने वाहनों को पीछा किया तो वाहन चालक अपनी वाहन को सड़क किनारे छोड़ कर भाग निकला.
पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उक्त वाहन में शराब पाई गयी है. पुलिस ने 375 एमएल की कुल 450 अंग्रेजी शराब को जब्त करते हुए वाहन को थाना ले आया है. एसपी ने आगे बताया है कि शराब तस्करों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. शीघ्र ही शराब कारोबारी जेल के अंदर होंगे. इस मौके पर एसडीपीओ शशि शंकर कुमार,सदर थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, एसाआई जितेंद्र तिवारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




