70 हजार की अवैध लकड़ी की गयी जब्त

Published at :09 Feb 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
70 हजार की अवैध लकड़ी की गयी जब्त

बांका : वन विभाग के पदाधिकारी ने कार्रवाई करते बुधवार को नीम की लकड़ी के साथ लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में वन विभाग पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विजयनगर निवासी राजेश भारती कटोरिया के कटेलीमोड़ खावा गांव से एक पीकप भान पर नीम की अवैध लकड़ी लेकर […]

विज्ञापन

बांका : वन विभाग के पदाधिकारी ने कार्रवाई करते बुधवार को नीम की लकड़ी के साथ लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में वन विभाग पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विजयनगर निवासी राजेश भारती कटोरिया के कटेलीमोड़ खावा गांव से एक पीकप भान पर नीम की अवैध लकड़ी लेकर भागलपुर की ओर जा रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर उक्त वाहन को वन रक्षी के सहयोग से अमरपुर के बुच्ची मोड़ के पास खदेड़ कर पकड़ लिया गया. हलांकि मौके पर से वाहन चालक भागने में सफल रहा है. वन विभाग ने जब्त लकड़ी की कीमत करीब 70 हजार बताई है. वन विभाग ने जब्त वाहन को वन प्रमंडल कार्यालय में जमा कर दिया है. इस कार्यवाही में वन रक्षी रोबिन आंनद सहित कई कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन