पुलिस ने भारी मात्रा में की शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

टाटा जेस्ट कार में रखी थी 540 बोतल अवैध शराब, चालक और सहकर्मी गिरफ्तार बांका : शराबबंदी के बाद भी जिले में लगातार हो रही शराब करोबार से तंग आकर बांका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए भारी संख्या में शराब बरामद किया है. बरामद शराब में करीब 600 बोतल विदेशी […]
विज्ञापन
टाटा जेस्ट कार में रखी थी 540 बोतल अवैध शराब, चालक और सहकर्मी गिरफ्तार
बांका : शराबबंदी के बाद भी जिले में लगातार हो रही शराब करोबार से तंग आकर बांका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए भारी संख्या में शराब बरामद किया है. बरामद शराब में करीब 600 बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने दो शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को टॉउन थाना में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ शशि शंकर कुमार ने बताया कि बांका पुलिस ने शहर के जेपीएस मार्केट के बाहर एक टाटा जेस्ट कार से करीब 540 बोतल झारखण्ड, बिहार और उड़ीसा राज्य का लेबल लगा हुआ अबैध शराब जब्त किया है. एसडीपीओ श्री कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि बांका शहर के जेपीएस मार्केट से अबैध शराब का कारोबार चल रहा है.
जिसके बाद पुलिस ने सोमवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 540 बोतल अबैध इंगलिश शराब के साथ टाटा जेस्ट कार के चालक बांका थाना क्षेत्र के गरनियां गांव निवासी रामचन्द्र कापरी का पुत्र मदन कापरी और उसके सहयोगी के रूप में संजीव मांझी, ग्राम रामपुर वैसा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि इस बावत गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के बयान पर बांका विजयनगर निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह के विरुद्ध इस अबैध कारोबार करने के आरोप में बांका थाना में कांड संख्या 71/17 भा0द0वि0 की धारा 272, 273, 30ए, 3सीसी बिहार एक्साइज प्रोभिसन एक्ट एंड एक्साइज एक्ट 2016 क के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये सघन छापामारी कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




