रोज डे आज : युवाओं ने खरीदे 15000 के गुलाब

बांका : फरवरी के महीने का इंतजार युवाओं को सालों भर रहता है. यह माह आते ही युवाओं की बेचैनी बढ़ जाती है. वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए जिस दिन का इंतजार करते है वह दिन आ चुका रहता है. जिससे वह प्रेम करते हैं उसको रोज डे को ही गुलाब देना […]
बांका : फरवरी के महीने का इंतजार युवाओं को सालों भर रहता है. यह माह आते ही युवाओं की बेचैनी बढ़ जाती है. वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए जिस दिन का इंतजार करते है वह दिन आ चुका रहता है. जिससे वह प्रेम करते हैं उसको रोज डे को ही गुलाब देना चाहते है. जिसकी वजह से रोज डे और उसके एक दिन पूर्व फूल दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रहती है. बांका शहर के फूल विक्रेताओं ने बताया कि युवा तो युवा युवतियां भी गुलाब खरीदती है.
कई युवक और युवतियां तो नजर बचाते हुए दुकानों पर पहुंचते है और फुल खरीदते है. ठाकुरबाड़ी के समीप के फुल विक्रेता सुनील का कहना है कि आज वह अपने दुकानों से 5000 फुल बेचे है. ठाकुरबाड़ी के समीप के ही रंजीत माली का कहना है कि आज उनके दुकान से भी भारी संख्या में गुलाब की विक्री हुई है. एचडीएफसी बैंक के बगल के फुल विक्रेता का कहना था कि आज करीब 6000 का गुलाब बेचा है.
वहीं डोकानियां मार्केट, शिवाजी चौक स्थित फुल विक्रेता राजीव ने बताया कि तीन-तीन हजार का गुलाब बेचा है. दुकान पर फुल खरीद रहे युवाओं ने बताया कि इस दिन का इंतजार दिनों से रहता है. उनके साथ में पढ़ने वाले साथी व जानकारों को अपना बनाने का यह सबसे अच्छा व प्यार का महीना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




