चोरी के तीन वाहन हुए बरामद

बांका : दिल्ली के द्वारिका थाना क्षेत्र से चोरी की तीन लग्जरी गाड़ी को दिल्ली व बांका पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीनों वाहनों को बरामद कर लिया है. वाहन के साथ एक व्यक्ति को भी संदेह के आधार पकड़ा है. जिससे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध […]
बांका : दिल्ली के द्वारिका थाना क्षेत्र से चोरी की तीन लग्जरी गाड़ी को दिल्ली व बांका पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीनों वाहनों को बरामद कर लिया है. वाहन के साथ एक व्यक्ति को भी संदेह के आधार पकड़ा है. जिससे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20-25 दिन पूर्व दिल्ली द्वारिका थाना क्षेत्र से कई लग्जरी गाड़ी चोरी हुई है. जिस पर दिल्ली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गाड़ी बरामद के बांका थाना पहुंचा. जहां बांका पुलिस के सहयोग से सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दिनों भर छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




