शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

बांका/धोरैया : सदर थाना क्षेत्र के समुखिया हाट से मंगलवार को बांका पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कुसीदोल गांव का नंदकिशोर तांती शराब पीकर हाट में लोगों को गाली-गलौज कर रहा था. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बांका थाना को दी. […]
विज्ञापन
बांका/धोरैया : सदर थाना क्षेत्र के समुखिया हाट से मंगलवार को बांका पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कुसीदोल गांव का नंदकिशोर तांती शराब पीकर हाट में लोगों को गाली-गलौज कर रहा था. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बांका थाना को दी. थाना में ओडी ड्यूडी पर तैनात जितेंद्र कुमार तिवारी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
वहीं धोरैया प्रतिनिधि के अनुसार धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर सादपुर गांव स्थित मंदार होटल के पास से धोरैया पुलिस ने सोमवार की देर शाम 140 पाउच देशी मशालेदार शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा. पकड़ाया युवक भेलाय पंचायत के तेलौंधा निवासी अजय राय बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




