हत्याकांड के गवाह को दी जा रही है धमकी

Published at :08 Jan 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड के गवाह को दी जा रही है धमकी

बेलहर : थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के हत्याकांड मामले में गवाह देने वाले लोगों को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें मृतक भोला साह के पुत्र एवं भतीजे को साहेबगंज गांव के प्रकाश साह उर्फ रामजी साह एवं सिमरिया गांव के चंदन झा व मदन मोहन तांती द्वारा धमकी देने का […]

विज्ञापन

बेलहर : थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के हत्याकांड मामले में गवाह देने वाले लोगों को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें मृतक भोला साह के पुत्र एवं भतीजे को साहेबगंज गांव के प्रकाश साह उर्फ रामजी साह एवं सिमरिया गांव के चंदन झा व मदन मोहन तांती द्वारा धमकी देने का आरोप श्रवण साह द्वारा लगाया जा रहा है.

श्रवण साह ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा उनके बच्चे जो उनके भाई की हत्याकांड का गवाह है उसे दुर्गा मंदिर के पास खेलते समय गवाह नहीं देने की धमकी दी गयी. हालांकि श्रवण साह एवं उसके बच्चे सोनू कुमार, संध्या व साजन कुमार जब थाना में मामला दर्ज कराने के लिए गये तो पुलिस द्वारा उसे वापस भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त लोग झूठा आवेदन देने आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन