किंग्स एलेवन को एलेवन ब्लास्टर ने 36 रनों से हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

चांदन : एमएमकेजी उच्च विद्यालय के मैदान पर चल रहे सीपीएल-सीजन फोर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरूवार को अंतिम लीग मैच खेला गया. जिसमें एलेवन ब्लास्टर ने किंग्स एलेवन को 36 रनों से शिकस्त दी. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेवन ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 […]
विज्ञापन
चांदन : एमएमकेजी उच्च विद्यालय के मैदान पर चल रहे सीपीएल-सीजन फोर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरूवार को अंतिम लीग मैच खेला गया. जिसमें एलेवन ब्लास्टर ने किंग्स एलेवन को 36 रनों से शिकस्त दी.
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेवन ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए किंग्स एलेवन की टीम अंतिम ओवर में 79 रनों के स्कोर पर ही सिमट गयी. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के अविनाश कुमार उर्फ लड्डू को दिया गया.
उसने तीन ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर पांच विकेट चटकाये. मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार प्रमुख रवीश कुमार के हाथों प्रदान किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका सरफुद्यीन अंसारी व जयकांत राय ने निभायी. स्कोरिंग नंदन कुमार एवं कोमेंट्री वसीम शेखर, प्रिंस कुमार मोदी व अशोक कुमार ने किया. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 4 जनवरी व दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 जनवरी को खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




