प्रसूता की मौत पर हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. एएनएम पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप प्रसव के दौरान महिला चिकित्सक के नहीं रहने व एएनएम द्वारा प्रसव कराने में बरती गयी लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हो गयी. फुल्लीडुमर : प्रखंड चिकित्सा केंद्र में शुक्रवार की रात एक महिला की मौत प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण […]
विज्ञापन
आक्रोश. एएनएम पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
प्रसव के दौरान महिला चिकित्सक के नहीं रहने व एएनएम द्वारा प्रसव कराने में बरती गयी लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हो गयी.
फुल्लीडुमर : प्रखंड चिकित्सा केंद्र में शुक्रवार की रात एक महिला की मौत प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण हो गयी. जानकारी के अनुसार खजाना गांव निवासी लाखो देवी पति ललन दास प्रसव के लिए बीती रात्रि स्वास्थ्य केंद्र आयी थी.
जहां प्रसव के दौरान किसी महिला चिकित्सक के नहीं रहने एवं एएनएम द्वारा प्रसव कराने में बरती गयी लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत एक नवजात को जन्म देने के बाद हो गयी. घटना के बाद शनिवार की सुबह आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव के साथ अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा किया. पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत कराया गया.
इस संबंध में प्रसूता की सास बेचनी देवी एवं मां पार्वती देवी ने बताया है कि प्रसव के दौरान एएनएम जयमाला देवी द्वारा लापरवाही बरती गयी. खतरे को भांप एएनएम ने प्रसूता के परिजनों को बाहर ले जाकर इलाज कराने की बात कही. परिजन प्रसुता को लेकर इलाज के लिए बाहर निकल ही रहे थे कि इसी बीच प्रसूता की मौत हो गयी. इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा संजीव कुमार ने बताया कि प्रसूता ने 4 किलो से अधिक वजन के एक बच्चे को जन्म दिया.
जिसके कारण अत्यधिक रक्त स्राव होने लगा. जिसे रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन ऐसा कर पाना संभव नहीं होने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए बांका रेफर कर दिया गया था. बाद में परिजन शव को लेकर अपने घर वापस आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




