फुटबॉल टूर्नामेंट में डांड़ीघुटी टीम बनी चैंपियन, मिला पुरस्कार

Published at :23 Dec 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट में डांड़ीघुटी टीम बनी चैंपियन, मिला पुरस्कार

कटोरिया : घोरमारा पंचायत के पपरेवा कला गांव के मैदान पर गुरुवार को बजरंगी स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें डांड़ीघुटी टीम चैंपियन बना. इस टूर्नामेंट में कुल सोलह टीमों ने भाग लिया था. प्रथम चार सर्वश्रेष्ठ टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. चैंपियन डांड़ीघुटी […]

विज्ञापन

कटोरिया : घोरमारा पंचायत के पपरेवा कला गांव के मैदान पर गुरुवार को बजरंगी स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें डांड़ीघुटी टीम चैंपियन बना. इस टूर्नामेंट में कुल सोलह टीमों ने भाग लिया था. प्रथम चार सर्वश्रेष्ठ टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. चैंपियन डांड़ीघुटी टीम को मुखिया नीरज कुमार के हाथों दस हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया. दूसरे स्थान पर रहे कुसुमडीह टीम को आठ हजार,

तीसरे स्थान पर रहे जनकपुर टीम को छह हजार एवं चतुर्थ स्थान पर रहे पपरेवा टीम को पांच हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. आयोजन को सफल बनाने में रविलाल मरांडी, सुषमा हेंब्रम, शांति हेंब्रम, रीतलाल मरांडी, मंटु सोरेन, टुनटुन दास, लाखो यादव, उपेंद्र यादव, उदय मंडल, मुकेश कुमार, जफर अंसारी, मानिक लाल मरांडी आदि ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन