उद्घाटन करते सांसद व अन्य.

बांका. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने बुधवार को कई योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस जिले के विकास के लिए कृत संकल्पित है. वह जब भी बांका पहुंचते है तो यहां के विकास की सोचते है. यहां के कई गांवों में बिजली की तार […]
बांका. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने बुधवार को कई योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस जिले के विकास के लिए कृत संकल्पित है. वह जब भी बांका पहुंचते है तो यहां के विकास की सोचते है. यहां के कई गांवों में बिजली की तार पहुंचाये गये.
कई गांवों को सड़कों से जोडा गया. पुल पुलिया का निर्माण उनके द्वारा कराया गया. वहीं केंद्र सरकार के द्वारा किये गये नोटबंदी के फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग अपना काम छोड़कर एटीएम और बैंक के चक्कर लगा रहे है. वहीं सरकार के द्वारा रोज रोज नियम बदलने से भी लोगों को परेशानी हो रही है. इस दौरान उनके साथ बांका विधानसभा के राजद प्रत्याशी जफरूल होदा, ओम प्रकाश गुप्ता सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




