सेवा स्थायी को ले की आवाज बुलंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

रसोइया संघ . 8 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक अहम बैठक हुई. इसमें रसोइया संघ ने सेवा को स्थायी करने की आवाज उठायी. कटोरिया : हाई स्कूल कटोरिया के प्रांगण में रविवार को भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक अहम बैठक आयोजित हुई. जिसमें कटोरिया व चांदन प्रखंड के विद्यालयों […]
विज्ञापन
रसोइया संघ . 8 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन
भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक अहम बैठक हुई. इसमें रसोइया संघ ने सेवा को स्थायी करने की आवाज उठायी.
कटोरिया : हाई स्कूल कटोरिया के प्रांगण में रविवार को भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक अहम बैठक आयोजित हुई. जिसमें कटोरिया व चांदन प्रखंड के विद्यालयों में कार्यरत रसोइया ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला संयोजक कासीम उद्यीन ने की. इस क्रम में रसोइया संघ ने सेवा को स्थायी करने की आवाज को भी जोरदार ढंग से बुलंद किया. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद सात सूत्री मुख्य मांगों को लेकर आगामी 8 जनवरी को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन व तारा मंदिर परिसर में रसोइया संघ का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिला संयोजक ने उपस्थित रसोइया को संबोधित करते हुए
कहा कि कई वर्षों से विद्यालय में काम करने के बावजूद आज रसोइया को मात्र बारह सौ पचास रूपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है. जो अकुशल मजदूर की न्यूनतम मजदूरी से बहुत कम है. इस बढ़ती हुई महंगाई में बच्चों को पढ़ाना-लिखाना और घर-मकान बनाना तो दूर, रोटी, कपड़ा, व चिकित्सा की व्यवस्था भी बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है. इस मौके पर रसोइया संघ के कटोरिया प्रखंड अध्यक्ष मितु यादव, उपसचिव ललिता देवी, उपाध्यक्ष बिंदु देवी, कोषाध्यक्ष करीम अंसारी, चांदन प्रखंड उपाध्यक्ष ठंडी देवी, उपसचिव झूमा देवी, उपकोषाध्यक्ष आसमी देवी, राजकुमारी देवी, लक्ष्मी देवी, सुखन यादव, नवीसा खातून, शहनाज खातून, साखो देवी, प्रमिला देवी, घुघनी देवी, गीता देवी, अनिता देवी, विमली देवी, बिलो देवी, नेहा देवी आदि मौजूद थे.
रसोइया संघ की मुख्य मांगें
सभी रसोईयों का मानदेय 1250 रूपये से बढ़ा कर पांच हजार रुपये किया जाय.
पूरे बारह माह का मानदेय भुगतान किया जाय.
रसोईयों की सेवा स्थायी की जाय.
रसोईयों को वर्ष में सोलह दिनों का आकस्मिक अवकाश दिया जाय.
महिला रसोईयों को माह में दो दिन का विशेष अवकाश दिया जाय.
सभी रसोईयों को समूह बीमा योजना व स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिले.
रसोइया पेंशन योजना को लागू किया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




