शहर में लगातार हो रही चोरी, पुलिस प्रशासन मौन

Published at :06 Dec 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में लगातार हो रही चोरी, पुलिस प्रशासन मौन

तीन दिनों में चोरी की चौथी घटना को दिया अंजाम बांका : लगातार शहर में बढ़ रही चोरी की घटना पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है. बीते तीन दिनों में यह चौथी घटना चोरी की शहर में है. पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. सदर थाना क्षेत्र के बांका कटोरिया मुख्य मार्ग के […]

विज्ञापन

तीन दिनों में चोरी की चौथी घटना को दिया अंजाम

बांका : लगातार शहर में बढ़ रही चोरी की घटना पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है. बीते तीन दिनों में यह चौथी घटना चोरी की शहर में है. पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. सदर थाना क्षेत्र के बांका कटोरिया मुख्य मार्ग के किनारे सदर अस्पताल के समीप कृषि विज्ञान केंद्र बांका में रविवार की संध्या करीब 7:30 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है.
इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ कुमारी शारदा ने कहा कि रविवार की संध्या करीब 7:30 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा मुख्य गेट का ताला एवं कंप्यूटर कक्ष का ताला व कुंडी तोड़कर दो मॉनीटर, एक प्रिंटर, एक इंर्वाटर, यूपीएस एवं एक बैट्रीक की चोरी कर लिया गया. उस समय चौकीदार के रूप में केभीके में झिरवा गांव निवासी कन्तलाल कापरी कार्य कर रहा था. इधर चोरी का लिखित आवेदन चौकीदार के द्वारा केभीके के समन्वयक को दिया गया.
जिसमें चौकीदार ने लिखा है कि रविवार को जब वो थ्रेसिंग प्लोर और मुर्गी गोदाम के तरफ देखकर वापस करीब 8 बजे मुख्य दरबाजा की ओर आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. साथ ही ऑफिस के कंप्यूटर रूम का ताला टूटा हुआ है. जिसकी सूचना तुरंत केभीके समन्वयक को दी गयी. चौकीदार के द्वारा दिये गये आवेदन भी टीओ के द्वारा विभागीय आवेदन के साथ संलग्न है.
बोले थानाध्यक्ष
बांका थानाध्यक्ष ने बताया कि शाम के समय में चोरी चोरों के द्वारा नहीं होती है. जरूर इसमें चौकीदार की मिली भगत से चोरी हुई है. चौकीदार से कड़ी पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन