खेलने के दौरान तालाब में डूबा छह वर्षीय बच्चा, हो गयी मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा निवासी भवेश बिहारी अपने पुत्र दर्श के साथ आये थे ससुराल, हो गया हादसा बांका : रजौन प्रखंड क्षेत्र के मोरामा गांव में सोमवार को एक छह वर्षीय बच्चा के तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गोड्डा निवासी भवेश बिहारी अपने पुत्र दर्श कुमार के साथ ससुराल आया था. दोपहर […]
विज्ञापन
गोड्डा निवासी भवेश बिहारी अपने पुत्र दर्श के साथ आये थे ससुराल, हो गया हादसा
बांका : रजौन प्रखंड क्षेत्र के मोरामा गांव में सोमवार को एक छह वर्षीय बच्चा के तालाब में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गोड्डा निवासी भवेश बिहारी अपने पुत्र दर्श कुमार के साथ ससुराल आया था. दोपहर में जब घर के सभी सदस्य खाने खा रहे थे. इसी बीच उक्त बच्चा अपने हम उम्र एक बच्चे के साथ खेलते खेलते घर के पीछे चला गया. जहां स्थित तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गयी. घर के सदस्य जब उक्त बच्चे को नहीं देखे तो उसे खोजते हुए घर के पीछे गये जहां पर साथ खेल रहे
बच्चे ने बताया कि वो पानी में गिर गया है. इसके बाद परिजनों ने उक्त बच्चे को तालाब से निकाला और रजौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां पर चिकित्सक ने उक्त बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस पर परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर भागलपुर चिकित्सक के पास गये लेकिन यहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी. चिकित्सक ने बच्चे को मृत बता कर परिजनों को लौटा दिया. बच्चे के पिता विशाखापत्तनम् में कस्टम अधिकारी के पद कार्यरत हैं. सोमवार की सुबह ही वो ट्रेन से पुत्र व पत्नी के साथ जसीडीह उतरे थे जहां से वो रजौन प्रखंड स्थित मोरामा ससुराल आये थे. यहां से उनका कार्यक्रम ससुराल वालों से मिल कर अपने पैतृक घर गोड्डा जाने का था. लेकिन दुर्गाग्यवश इसी बीच यह हादसा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




