संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत

Published at :29 Nov 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर चालक की हुई मौत

शव मुख्य सड़क पर मृतक के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक बांस की झाड़ी में था. मृतक की पत्नी अनीता मरांडी ने बताया कि रूपन ट्रैक्टर चालक था. परिजनों में मचा कोहराम सरौन : चकाई प्रखंड क्षेत्र के बामदह पंचायत के ताराखार गांव के समीप झाड़ी से पुलिस ने सोमवार […]

विज्ञापन

शव मुख्य सड़क पर मृतक के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक बांस की झाड़ी में था. मृतक की पत्नी अनीता मरांडी ने बताया कि रूपन ट्रैक्टर चालक था. परिजनों में मचा कोहराम

सरौन : चकाई प्रखंड क्षेत्र के बामदह पंचायत के ताराखार गांव के समीप झाड़ी से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक 30 वर्षीय रूपन मरांडी नामक आदिवासी युवक का शव बरामद किया है.
शव मुख्य सड़क पर मृतक के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक बांस की झाड़ी में था. मृतक की पत्नी अनीता मरांडी ने बताया कि रूपन ट्रैक्टर चालक था. रविवार को भी दिन के दस बजे ट्रैक्टर लेकर गांव के ही एक किसान के यहां धान ढोने गया था. संध्या होने पर भी घर वापस नहीं लौटने पर हमलोग इंतजार में थे कि देर सवेर घर आ ही जायेगा़ सुबह उसकी हत्या होने की जानकारी मिली. लोगों ने बताया कि युवक के शव से कुछ दूरी पर ही उसका ट्रैक्टर भी खड़ा था़
सूचना पाकर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु, अवर निरिक्षक सीपी महतो, बीएमपी जवानों के साथ मृतक के घर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम हेतु जमुई भेज दिया. इस दौरान पुलिस ने झाड़ी के समीप स्थित घटना स्थल का मुआयना किया तथा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. झाड़ी के समीप सड़क पर जहां ट्रैक्टर खड़ा था उससे सटे बीच सड़क पर भी खून के निशान थे. घटना को लेकर लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे थे. रुपन की मौत से उसकी पत्नी व उसकी दो छोटे बच्ची सहित बूढ़ी मां बोहनी बेसरा का रो-रोकर बुरा हाल था.
मौके पर पहुंचे जिला पार्षद रामलखन मुर्मू, मुखिया हनुक बेसरा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अविलंब सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया़ थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओ की गहराई से पड़ताल की जा रही है. प्रारंभिक जांच में किसी वाहन की ठोकर से रुपन की मौत होने की बात सामने आ रही है. पूरी जांच के बाद की मामला साफ हो पायेगा़
झुलस कर वृद्ध की मौत: चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र के घुटवे पंचायत के अंबाकोला गांव में आग तापने के दौरान इसके चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी.मृतका के पति दीनदयाल दयाल यादव ने बताया कि मेरी पत्नी कौश्यला देवी बीते रविवार की रात को अपने घर में बोरसी से आग ताप रही थी़ इसी दौरान आग उक्त महिला की साड़ी में पकड़ लिया़
जिससे वह झुलस कर घायल हो गयी. घर के लोगों घटना को देख कर उसे इलाज के लिए देवघर के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. जहां इलाज के क्रम में अहले सुबह उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन