कोई तो हमें शुद्ध पानी पिला दो परेशानी. नपं क्षेत्र में पुराने पाइप से हो रही है जल की आपूर्ति

Published at :25 Nov 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
कोई तो हमें शुद्ध पानी पिला दो परेशानी. नपं क्षेत्र में पुराने पाइप से हो रही है जल की आपूर्ति

हर घर में जल का नल पहुंचाने के लिए राज्य सरकार योजना चला रही है. हालांकि बांका नगर पंचायत में इस योजना के समानांतर जलापूर्ति योजना 1978 में आरंभ की गयी थी. इससे कई जगहों पर जलपूर्ति हो रह है, पर कई जगहों पर चार दशक पुराने पाइप से जलापूर्ति हो रही है. बांका : […]

विज्ञापन

हर घर में जल का नल पहुंचाने के लिए राज्य सरकार योजना चला रही है. हालांकि बांका नगर पंचायत में इस योजना के समानांतर जलापूर्ति योजना 1978 में आरंभ की गयी थी. इससे कई जगहों पर जलपूर्ति हो रह है, पर कई जगहों पर चार दशक पुराने पाइप से जलापूर्ति हो रही है.

बांका : सात निश्चय में एक हर घर नल का जल को लेकर मुख्यमंत्री लगातार हर घर में जल का नल पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है. लेकिन बांका नगर पंचायत में इस योजना के समानांतर जलापूर्ति योजना 1978 में आरंभ की गयी थी.
इसको लेकर पीएचइडी विभाग ने नगर पंचायत के उस समय के प्राय: सभी वार्डों में घर-घर में नल का जल पहुंचाया था. उस समय लोहे के पाइप के द्वारा पेयजल पहुंचाया गया था. उस पाइप की स्थिति आज बद से बदत्तर हो चुकी है. कई स्थानों पर यह पाइप सड़ चुका है. फिर भी उसी पाइप के द्वारा लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है. लेकिन अब जब पीएचइडी विभाग से नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल के इंतजाम का जिम्मा नहीं रहा तो इस पाइप के बदलने के सबाल पर पीएचइडी विभाग से लेकर नगर पंचायत अपने अपने हाथ खड़े कर रहे है.
क्या थी योजना: वर्ष 1978 में इस योजना की शुरूआत तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष अली इमाम के द्वारा की गयी थी. जिसमें पास के नदियों में बहने वाले पानी को साफ कर उसे टंकी में एकत्रित करने के बाद पाइप के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाना था. जिसके लिए ओढ़नी व चांदन नदी में पंप हाउस के अलावे पीएचइडी कार्यालय परिसर में टंकी का निर्माण कराया गया.
बाद में टंकी के पास भी पंप सेट लगाने के अलावे कचहरी के समीप भी पंप हाउस का निर्माण किया गया. और लोगों को घरों में ही शुद्ध व निर्मल जल की आपूर्ति होने लगी.
चार दशक पार कर चुका है पाइप: जिस पाइप के माध्यम से लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है उसकी उम्र करीब चालिस वर्ष हो चुकी है. पेयजल आपूर्ति के लिए लोहे का पाइप लगाया गया है और वह भी अपनी उम्र पार कर चुका है. ऐसे में अगर नगर पंचायत के लोग शुद्ध पेयजल के एवज में राशि की भुगतान कर रहे है तो यह नगर पंचायत की खुशकिस्मति है. जानकारों की माने तो लोहे के पाइप की उम्र 20 से 25 वर्ष ही होती है. ऐसे में उस पाइप को बदलना निहायत ही जरूरी हो गया है.
नपं के किन इलाकों में पहुंचता है पेयजल
नगर पंचायत का दावा है कि सप्लाई वाटर नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 35 हजार आबादी के पास पहुंच रहा है. जिसमें अस्पताल परिसर, सरकारी कार्यालय, ब्लॉक गेट, करहरिया, दुर्गास्थान, शास्त्री चौक, भयहरण स्थान, अलीगंज, विजय नगर, जगतपुर, नयाटोला व बाबुटोला में नल का जल पहुंच रहा है. इसके अलावे कई स्थानों पर नगर पंचायत ने आम लोगों के लिए भी सार्वजनिक रूप से नल लगा रखा है.
कौन-कौन से इलाके हैं वंचित
नगर पंचायत क्षेत्र के सैजपुर, गरनिया, एकसिंघा, केवलडीह, नोनिहारी, देवदा, मसुरिया, चुडैली, बिदायडीह सहित कई ऐसे क्षेत्र है जहां पर नगर पंचायत के द्वारा नल का जल नहीं पहुंचाया जा रहा है. सबसे बिकट स्थिति गरनिया व एकसिंघा का है जहां बराबर पेयजल की वजह से बीमारी फैलते रहती है.
पूरे नपं क्षेत्र में नल का जल पहुंचाने में कई काम बांकी
अब भी पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में नल का जल पहुंचाने के लिए काफी काम होना बांकी है. जिसमें से टंकी का निर्माण होना, नये स्थानों पर पाइप बिछाना, पूरे व जर्जर पाइप को बदलने के अलावे कई कार्य है. फिर भी नगर पंचायत व पीएचइडी विभाग यह तय नहीं कर पाया है कि यह काम कौन करेगा.
एक ओर जहां पीएचइडी विभाग नगर पंचायत के लोगों को पानी पहुंचाने की जिम्मेवारी अपने ऊपर से हटा कर नगर पंचायत को दे दिया है वहीं नगर पंचायत पुराने पाइप को बदलने की बात पीएचइडी विभाग के माथे मड़ रहा है. ऐसे में वह आम अवाम पीस रही है जो पेयजल के बदले पैसे दे रहे है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर पंचायत के लोगों को पानी पिलाने की जिम्मेवारी अब नगर पंचायत के पास है. वह इस संबंध में कुछ नहीं कर सकते हैं.
मनोज कुमार, कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी
पुराने पाइप को बदलने का काम पीएचइडी विभाग का है. नगर पंचायत के पास ऐसा कोई फंड नहीं है.
बीके तरूण, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन