राज्य सरकार के खिलाफ गरजा कांग्रेस
बांकाः जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता व पदाधिकारी के द्वारा केन्द्र सरकार की उपलब्धि व राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ एक रैली आयोजित की गयी. जिसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की. सैकड़ों कार्यकर्ता बैनर तले साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहनों के साथ जिला कार्यालय से रैली निकल कर डोकानियां मार्केट, शिवाजी चौंक, गांधी […]
बांकाः जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता व पदाधिकारी के द्वारा केन्द्र सरकार की उपलब्धि व राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ एक रैली आयोजित की गयी. जिसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की. सैकड़ों कार्यकर्ता बैनर तले साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहनों के साथ जिला कार्यालय से रैली निकल कर डोकानियां मार्केट, शिवाजी चौंक, गांधी चौंक, आजाद चौंक, डीएम कोठी चौंक होते हुए समाहरणालय पहुंचे. यहां रैली सभा में परिणत हो गयी. सभा में लोकसभा प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार हर मामले में विफल साबित हुई है.
केंद्र सरकार की 199 योजनाएं बिहार में चल रही है. जिसमें बहुत सी योजनाएं सूबे में चल रही है. केंद्र सरकार से मिली राशि का बंदर बांट किया जा रहा है. जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश को स्थायी सरकार दे सकती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2014 के चुनाव में कांग्रेस की जीत पर देश में सरकार बनेगी. रैली का आयोजन चेतावनी के रूप में किया गया है. इस पर बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन की नींद नहीं खुलती है तो आनेवाले समय में पार्टी विशाल आंदोलन करेंगी. सभा की समाप्ति के बाद पार्टी के एक शिष्ट मंडल द्वारा अपनी 11 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम डीएम से मिल कर सौंपा.
जिसमें इंदिरा आवास योजना मापदंड पर वितरण नहीं किया जाना, मनरेगा में अनियमितता, बिजली बिल में सुधार, सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना में अनियमितता, रैन बसेरा को यथा शीघ्र खाली कराने सहित अन्य मांगे शामिल हैं. जिला समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना गरीबों और जरूरतमंदों के लिए केंद्र की सरकार ने हर हाथ को काम और घर-घर में अनाज पहुंचाने का जो संकल्प लिया है इसकी सफलता आपके प्रयास से ही पूर्ण संभव हो पायेगा. महिला सेल अध्यक्षा सुनैना झा ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग और मजहब के लोगों को बराबर के हक देने का काम किया है.
महिलाओं का कांग्रेस की ओर रूझान बढ़ा है. इस मौके पर मजहरूल हक अंसारी, रफीक आलम, निकेश कुमार सिंह, आजम सईद, जितेंद्र सिंह, विनय कापरी, रेखा सोरेन, प्रो कौशल कुमार सिंह, राजेंद्र पंडित, महेश्वरी प्रसाद यादव, लक्ष्मण सिंह, महिपलाल पंडित, निशि कुमारी, रमेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सुबोध नारायण झा, सुरेंद्र यादव, मो अब्दुल जल्वार अंसारी, गिरिश पासवान, आनंद कुमार सिंह, महेश मिश्र, संजय झा, विनोद चंद्र पांडे, राजीव गुप्ता, परमानंद मिश्र, भोला सिंह, नंद किशोर साह, रामाशंकर रवि, आलमगीर अंसारी, सोनोती सोरेन, मेरी किस्कू, पप्पू भारती, राघवेंद्र सिंह, हाजरा खातून, भवेश सिंह, जलधर प्रसाद सिंह, जागेश्वर पासवान, अंजली देवी, नूतन देवी, मनोज कुमार झा, मनीष घोष, पिंकी शर्मा, प्रमोद सिंह बेल्डन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










