प्रशासन ने कराया जमीन को मुक्त

बांका : शहर के विजयनगर स्थित चिल्ड्रेन पार्क के समीप सोमवार को करीब एक एकड़ अतिक्रमित जमीन को स्थानीय प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाकर खाली कराया गया. जानकारी के अनुसार उक्त जमीन पर स्थानीय लोगों का अतिक्रमण था. जिन्हें अंचल कार्यालय से कई बार पत्राचार कर उक्त जमीन को खाली कराने की नोटिश जारी की गयी […]
बांका : शहर के विजयनगर स्थित चिल्ड्रेन पार्क के समीप सोमवार को करीब एक एकड़ अतिक्रमित जमीन को स्थानीय प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाकर खाली कराया गया. जानकारी के अनुसार उक्त जमीन पर स्थानीय लोगों का अतिक्रमण था. जिन्हें अंचल कार्यालय से कई बार पत्राचार कर उक्त जमीन को खाली कराने की नोटिश जारी की गयी थी. बावजूद स्थानीय लोगों द्वारा इसे अनशुनी कर दी जा रही थी. अंत में अंचल प्रशासन ने बल प्रयोग कर सभी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया.
बताया जा रहा है कि उक्त स्थल पर एससी, एसटी एवं महिला थाना के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है. इस अभियान में बांका अंचलाधिकारी के एन पाठक के अलावे भारी संख्या में बांका पुलिस के बल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




