बांका : हार्डकोर नक्सली पैरू यादव गिरफ्तार

Published at :16 Oct 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : हार्डकोर नक्सली पैरू यादव गिरफ्तार

बांका/बेलहर : बेलहर-झाझा सीमावर्ती थाना क्षेत्र से वंजामा गांव के हार्डकोर नक्सली पैरू यादव को झाझा पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार कर झाझा ले गयी. नक्सली के पास से झाझा पुलिस को हथियार का जखीरा बरामद हुआ है. इसमें आधा दर्जन राइफल व मास्केट शामिल है. इस दौरान पुलिस ने पैरू यादव के अलावा दो […]

विज्ञापन

बांका/बेलहर : बेलहर-झाझा सीमावर्ती थाना क्षेत्र से वंजामा गांव के हार्डकोर नक्सली पैरू यादव को झाझा पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार कर झाझा ले गयी. नक्सली के पास से झाझा पुलिस को हथियार का जखीरा बरामद हुआ है. इसमें आधा दर्जन राइफल व मास्केट शामिल है.

इस दौरान पुलिस ने पैरू यादव के अलावा दो अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया था,
जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. गिरफ्तार नक्सली पैरू यादव पर झाझा, जमुई सहित विभिन्न थाना में दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं. पैरू कई बार जेल भी जा चुका है. बांका एएसपी अभियान ने घटना की पुष्टि की है. वहीं बांका थाना क्षेत्र से अमहर अजहर नामक एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
आधा दर्जन राइफल व मास्केट बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन