कटोरिया में कटखने बंदर का आतंक जारी, लोगों में दहशत

Published at :16 Oct 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया में कटखने बंदर का आतंक जारी, लोगों में दहशत

कटोरिया : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में कटखने बंदर का आतंक जारी है. शनिवार को भी एक उत्पाती बंदर ने रेफरल अस्पताल परिसर में एक एएनएम के पति पर हमला बोल कर घायल कर दिया. चार दिनों पहले भी अस्पताल परिसर में उक्त बंदर ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में कटखने बंदर का आतंक जारी है. शनिवार को भी एक उत्पाती बंदर ने रेफरल अस्पताल परिसर में एक एएनएम के पति पर हमला बोल कर घायल कर दिया. चार दिनों पहले भी अस्पताल परिसर में उक्त बंदर ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कई बार उक्त बंदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में भी जा घुसा है.

बंदर द्वारा मचाये जा रहे उत्पात से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत है. ज्ञात हो कि पिछले एक माह से कटोरिया क्षेत्र में करीब दस बंदरों का झुंड पहुंचा हुआ है. जो किसानों की सब्जियों के साथ-साथ मकई, अमरूद आदि को काफी नुकसान पहुंचा रहा है. झुंड का एक बंदर काफी उत्पाती है, जो महिला-पुरुषों पर हमला बोल कर दांत से घायल भी कर रहा है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से उत्पाती बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन