चार सौ लाभुकों को बांटे गये केरोसिन कूपन

Published at :29 Sep 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
चार सौ लाभुकों को बांटे गये केरोसिन कूपन

कटोरिया : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में राशन-किरासन कूपन का वितरण शुरू कर दिया गया है. कूपन वितरण कार्यक्रम को लेकर पंचायत भवनों में सुबह से लेकर शाम तक मेले जैसा नजारा दिख रहा है. कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ग्राम पंचायत भवन में भी बुधवार को किरासन का कूपन वितरित किया गया. यहां […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में राशन-किरासन कूपन का वितरण शुरू कर दिया गया है. कूपन वितरण कार्यक्रम को लेकर पंचायत भवनों में सुबह से लेकर शाम तक मेले जैसा नजारा दिख रहा है. कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ग्राम पंचायत भवन में भी बुधवार को किरासन का कूपन वितरित किया गया.

यहां करीब चार सौ लाभुकों के बीच किरासन कूपन बांटे गये. इस मौके पर पंचायत सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, इंदिरा आवास सहायक बबलू कुमार, शिक्षक संजीव कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार राम, विकास मित्र सुनिता देवी एवं टोला सेवक प्रदीप कुमार चौधरी व विनेश कुमार चौधरी ने कूपन वितरण का कार्य किया. इसके बाद पुन: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन-कूपन का वितरण होगा. प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी कूपन वितरण का कार्य निर्धारित तिथि के अनुसार कराया जा रहा है.

लेकिन प्रखंड के सोलह पंचायतों के लिए सिर्फ चार पंचायत सचिव ही रहने के कारण इस कार्य में काफी परेशानी हो रही है. वहीं कूपन वितरण कार्यक्रम में पंचायत रोजगार सेवकों को भी लगाये जाने से मनरेगा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है. ज्ञात हो कि प्रखंड के सोलह पंचायतों के लिए सिर्फ दस पंचायत रोजगार सेवक ही हैं. बीडीओ प्रेमप्रकाश ने बताया कि कूपन वितरण का कार्य शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन